1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Box Office Collection Day 5: बरकरार है जाह्नवी और ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री का जादू, जानिए कुल कमाई

Dhadak Box Office Collection Day 5: बरकरार है जाह्नवी और ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री का जादू, जानिए कुल कमाई

 Published : Jul 25, 2018 01:15 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 01:16 pm IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म 'धड़क' का जादू 5वें दिन भी दर्शकों पर कायम है। फिल्म ने पहले ही दिन में शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि फिल्म को दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई।

Dhadak - India TV Hindi
Dhadak

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म 'धड़क' का जादू 5वें दिन भी दर्शकों पर कायम है। फिल्म ने पहले ही दिन में शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि फिल्म को दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। लेकिन अब इसके 5वें दिन की कमाई भी बेहतरीन रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म कुछ ही दिनों में अपनी लागत निकालने में भी कामयाब हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म ने 5वें दिन में करीब 43 करोड़ रुपए कारोबार कर लिया है। (Shocking! ‘धड़क’ के लिए जान्हवी और ईशान को मिली महज इतनी सी फीस!)

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, शुक्रवार-8.71 करोड़, शनिवार-11.04, रविवार-13.92, सोमवार-5.52 करोड़, मंगलवार-4.76 करोड़, कुल- 43.95 करोड़ रुपए।  गौरतलब है कि दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। (Dhadak Box Office Collection Day 4: सोमवार को भी पास हुई धड़क, जान्हवी-ईशान की फिल्म की कुल कमाई 39.19 करोड़)

इससे पहले वह ईरानी निर्देशक माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउंड्स' में भी नजर आ चुके हैं। जाह्नवी और ईशान की इस रोमांटिक फिल्म में दोनों ही सितारों के अभिनय को काफी पसंद किया गया है। फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। अब पिछली फिल्म की तरह इसे भी खूब पसंद किया जा रहा है। (Dhadak Box Office Collection Day 1: जाह्नवी-ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री ने लूटा दर्शकों का दिल, की इतनी कमाई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन