1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Box Office Collection Day 1: जाह्नवी-ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री ने लूटा दर्शकों का दिल, की इतनी कमाई

Dhadak Box Office Collection Day 1: जाह्नवी-ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री ने लूटा दर्शकों का दिल, की इतनी कमाई

 Published : Jul 21, 2018 10:27 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 11:38 am IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अगर मराठी फिल्म 'सैराट' के साथ इसकी तुलना न की जाए शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी खूबसूरत है, जो दर्शकों का दिल छूने में कामयाब रही। खासतौर पर फिल्म के दोनों कलाकारों को खूब पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने पहले ही दिन 8.71 करोड़ रुपए की कमाई की है।(Dhadak Movie Review: सिंपल लव स्टोरी लेकिन जाह्नवी और ईशान की दमदार अदाकारी ने जीता दिल)

इसी के न्यूकमर ईशान और जाह्नवी की इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को पीछे छोड़ दिया है। जिसने पहले दिन में 8 करोड़ रुपए कमाई थे। गौरतलब है कि फिल्म को देशभर में करीब 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। कहा जा रहा है फिल्म करीब 60 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है। ऐसे में फिल्म का पहला दिन का यह कारोबार काफी हद तक अच्छा है। बता दें कि दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है, तो वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर के भाई ईशान भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री ने सभी का दिल चुरा लिया है। (‘धड़क’ के ये 5 कारण जो जाह्नवी और ईशान की फिल्म के लिए बढ़ा देंगे आपकी बेसब्री)

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल सकता है, जिससे शनिवार और रविवार की छुट्टी में फिल्म का बढ़ सकता है। 'धड़क' के साथ एक खास बात यह भी है कि यह इस हफ्ते रिलीज हुई सोलो फिल्म है। वहीं अब रणबीर कपूर की 'संजू' का क्रेज भी कम हो चुका है। गौरतलब है कि करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन हाउस तले बनी इस फिल्म को फिल्मी हस्तियों ने भी काफी पसंद किया है। (Dhadak Screening: जाह्नवी और ईशान की फिल्म देखने उमड़ा बॉलीवुड, शाहिद से लेकर माधुरी और रेखा भी पहुंचे)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन