1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘धड़क’ के ये 5 कारण जो जाह्नवी और ईशान की फिल्म के लिए बढ़ा देंगे आपकी बेसब्री

‘धड़क’ के ये 5 कारण जो जाह्नवी और ईशान की फिल्म के लिए बढ़ा देंगे आपकी बेसब्री

 Published : Jul 19, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 07:03 pm IST

'धड़क' कल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।

dhadak- India TV Hindi
dhadak

नई दिल्ली: फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क' कल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन जहां एक ओर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई हैं वहीं जाह्नवी और ईशान भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में न सिर्फ जाह्नवी और ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री बल्कि 'सैराट' का रीमेक भी इस फिल्म को लेकर इसके लिए दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा रहा है। आज हम आपके सामने इस फिल्म को देखने के 5 कारण बताने जा रहे हैं।

Dhadak
Dhadak

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और शानदार अभिनय का जादू हर किसी पर चलाया है। अब  श्रीदेवी के चाहने वाले उनकी बेटी जाह्नवी कपूर में भी उनकी झलक देख रहे हैं। लेकिन अब यह तो वक्त ही बताएगा कि क्या जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के ही जैसा मुकाम हासिल कर पाएंगी

Dhadak
Dhadak

ईशान खट्टर की एक्टिंग

अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अभिनय जगत में कदम रख चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अदाकारी से खुद को साबित कर दिया था। अब देखना यह है कि क्या 'धड़क' में उनका रोमांटिक अंदाज दर्शकों का दिल चुरा पाएगा।

Dhadak
Dhadak

'सैराट' का हिन्दी रीमेक

'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब इस फिल्म के हिन्दी वर्जन को पेश करने के लिए खास तैयारियां भी की गई है। उम्मीद है कि यह भी 'सैराट' जैसा ही धमाल मचाने में कामयाब होगा।

Dhadak
Dhadak

शशांक खेतान का निर्देशन

फिल्मकार शशांक खेतान इससे पहले 'बद्रीनाथ की दुल्हानिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया' जैसी फिल्में पेश कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया गया था। ऐसे में अब उनकी 'धड़क' ने भी दर्शकों की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है।

dhadak
dhadak

गाने

फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके सभी गाने खूब धूम मचा रहे हैं। चाहे वो रोमांटिक सॉन्ग हो या 'झिंगाट' जैसा धमाकेदार गाना। जो किसी को भी अपनी धुन पर नचा दे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन