1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Screening: जाह्नवी और ईशान की फिल्म देखने उमड़ा बॉलीवुड, शाहिद से लेकर माधुरी और रेखा भी पहुंचे

Dhadak Screening: जाह्नवी और ईशान की फिल्म देखने उमड़ा बॉलीवुड, शाहिद से लेकर माधुरी और रेखा भी पहुंचे

 Published : Jul 19, 2018 11:34 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 11:34 am IST

जाह्नवी कपूर और अभिनेता ईशान खट्टर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। पिछले दिनों जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी और ईशान भी इस अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

Dhadak screening- India TV Hindi
Dhadak screening

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता ईशान खट्टर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म धड़क को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। पिछले दिनों जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी और ईशान भी इस अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के परिवार वालों के साथ रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।

Dhadak screening
Dhadak screening

Dhadak screening
Dhadak screening

गौरतलब है कि ‘धड़क’ वर्ष 2016 में आई रिलीज हुई सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिन्दी रीमेक है। बता दें कि जहां एक ओर जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ईशान इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। ‘धड़क’ की स्क्रीनिंग में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर दोनों शामिल हुए।

Dhadak screening
Dhadak screening

Dhadak screening
Dhadak screening

Dhadak screening
Dhadak screening

वहीं ईशान के परिवार से उनके माता-पिता नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर, उनके सौतेले भाई अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, कुणाल खेमू और सोहा अली खान के साथ मलायका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी जैसे दिग्गज पहुंचे। फिल्म स्क्रीनिंग में नेहा कक्कड़, डीनो मोरिया, डेविड धवन, सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचे। फिल्मकार 'धड़क' निर्देशक शशांक खेतान के साथ निर्माता करण जौहर भी इसमें शामिल हुए। फिल्म इसी शुक्रवार यानी 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dhadak screening
Dhadak screening

Dhadak screening
Dhadak screening

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन