1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के निधन पर बोलीं जान्हवी, कहा- अंतिम संस्कार के अगले दिन करना चाहती थी 'धड़क' की शूटिंग

श्रीदेवी के निधन पर बोलीं जान्हवी, कहा- अंतिम संस्कार के अगले दिन करना चाहती थी 'धड़क' की शूटिंग

 Published : Jul 25, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 07:49 pm IST

''मुझे लग रहा था अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो मैं अपना मानसिक संतुलन खो दूंगी। मेरी जिंदगी का कोई मकसद ही नहीं बचता अगर मेरे पास धड़क ना होती और मुझे कैमरे के सामने जाने का मौका नहीं मिलता।''- जान्हवी कपूर

JANHVI KAPOOR-SRIDEVI- India TV Hindi
जान्हवी कपूर-श्रीदेवी

नई दिल्ली: साल 2018 जान्हवी कपूर के लिए अच्छा भी रहा और बुरा भी, जहां साल की शुरूआत में ही उनकी मां श्रीदेवी गुजर गईं वहीं उनकी पहली फिल्म धड़क इसी महीने रिलीज हुई है। जब श्रीदेवी का देहांत हुआ उस वक्त जान्हवी धड़क की शूटिंग में व्यस्त थीं वहीं श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी में दुबई गई हुई थीं।

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए कहा- ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन मैं इसकी वजह से धड़क की शूटिंग नहीं छोड़ना चाहती थी, इस फिल्म की शुरुआत में जान्हवी कपूर की तरफ से मां श्रीदेवी के लिए एक नोट भी लिखा आता है कि ‘यह आपके लिए है और हमेशा आपके लिए था’

जान्हवी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अभी तक श्रीदेवी के बिना रहने की आदत डाल ली है? इस पर जान्हवी ने कहा- नहीं, मैं अभी भी इस स्टेज पर नहीं पहुंची हूं। मैंने अपने आपको इस चीज के लिए अलाउ ही नहीं किया है कि वो दिन कभी आए। मैं तो मॉम के अंतिम संस्कार के अगले दिन ही फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहती थी। लेकिन शूट कैंसिल हो गया था। मैं सोच रही थी कि नहीं मुझे वापस जाना चाहिए, मुझे फिल्म के सेट पर होना चाहिए।

जान्हवी ने कहा- मुझे लग रहा था अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो मैं अपना मानसिक संतुलन खो दूंगी। मेरी जिंदगी का कोई मकसद ही नहीं बचता अगर मेरे पास धड़क ना होती और मुझे कैमरे के सामने जाने का मौका नहीं मिलता।

खैर जान्हवी के पास इस वक्त बहुत बड़ी वजह है खुश होने की, क्योंकि उनकी फिल्म धड़क काफी अच्छी कमाई कर रही है और लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। जानिए धड़क की अब तक की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन