1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Box Office Collection Day 7: जाह्नवी और ईशान को लगातार मिल रहा है दर्शकों प्यार, अब तक हुई इतनी कमाई

Dhadak Box Office Collection Day 7: जाह्नवी और ईशान को लगातार मिल रहा है दर्शकों प्यार, अब तक हुई इतनी कमाई

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jul 27, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 01:38 pm IST

'धड़क' की रिलीज को एक हफ्ता बीत चुका है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी इस फिल्म की कमाई भी लगातार जारी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

नई दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'धड़क' की रिलीज को एक हफ्ता बीत चुका है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी इस फिल्म की कमाई अब भी लगातार जारी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म पहले ही दिन से शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शुक्रवार- 8.71 करोड़, शनिवार- 11.04 करोड़, रविवार- 13.92 करोड़, सोमवार- 5.52 करोड़, मंगलवार- 4.76, बुधवार- 4.06, गुरुवार- 3.55 करोड़, कुल- 51.56 करोड़ रुपए।" (Dhadak Box Office Collection Day 5: बरकरार है जाह्नवी और ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री का जादू, जानिए कुल कमाई)

गौरतलब है कि जाह्नवी ने इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है और पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली। वहीं दूसरी ओर ईशान खट्टर की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आ चुके हैं। (Dhadak Box Office Collection Day 4: सोमवार को भी पास हुई धड़क, जान्हवी-ईशान की फिल्म की कुल कमाई 39.19 करोड़)

दोनों ही सितारों ने अपनी डेब्यू फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है। करीब 70 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकालने में कामयाब हो सकती है। अपनी इस फिल्म को लेकर जाह्नवी और ईशान भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। (Dhadak Box Office Collection Day 1: जाह्नवी-ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री ने लूटा दर्शकों का दिल, की इतनी कमाई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन