A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जाह्नवी कपूर ने लिया शशांक खेतान का DD2 चैलेंज, दिखाए बेली डांस मूव्स

Video: जाह्नवी कपूर ने लिया शशांक खेतान का DD2 चैलेंज, दिखाए बेली डांस मूव्स

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' से अपना एक्टिंग स्किल तो दिखा दिया था, अब उनके फैंस को उनका डांसिंग स्किल भी देखने को मिल रहा है।

Janhvi Kapoor - India TV Hindi
Janhvi Kapoor

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' से अपना एक्टिंग स्किल तो दिखा दिया था, अब उनके फैंस को उनका डांसिंग स्किल भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेली डांस करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में उनके परफेक्ट एब्स भी नज़र आ रहे हैं।

'धड़क' में जाह्नवी के हिस्से ज्यादा डांस नहीं आया था, लेकिन इस वीडियो से उनका ये टैलेंट भी देखने मिल रहा है। आपको बता दें जाह्नवी ने 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान का DD2 चैलेंज लिया और ये डांस परफॉर्म किया। वीडियो में वो पिंक कट-आउट ब्रालेट टॉप और वाइट शॉर्ट्स में नज़र आ रही हैं।

शशांक खेतान 'डांस दीवाने 2' के जज हैं। उनके साथ इस शो को माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर तुषार कालिया जज करेंगे। जाह्नवी के अलावा शशांक ने ईशान खट्टर और वरुण धवन को भी ये चैलेंज दिया है।

जाह्नवी ने फादर्स डे पर पापा बोनी कपूर की तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया।

जाह्ववी के पास अभी 'कारगिल गर्ल', 'तख्त' और 'रूह अफ्जा' है। 'कारगिल गर्ल' एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। वहीं 'तख्त' को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। इसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अनिल कपूर भी हैं। 'रूह अफ्जा' की बात करें तो इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव हैं।

Also Read:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा जापान में मना रहे हॉलिडे, देखें Photos

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने फादर्स डे पर बेबी आर्ची की पहली ऑफिशियल तस्वीर की शेयर

शाहिद कपूर ने बताया किस वजह से करीना कपूर खान की शादी नहीं की थी अटेंड

Latest Bollywood News