1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने बताया किस वजह से करीना कपूर खान की शादी नहीं की थी अटेंड

शाहिद कपूर ने बताया किस वजह से करीना कपूर खान की शादी नहीं की थी अटेंड

 Published : Jun 16, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 04:56 pm IST

शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग उनकी शादी में उन्हें इन्वाइट किया था। हालांकि उन्हें ये याद नहीं है कि उन्हें करीना कपूर खान की शादी में बुलाया गया था या नहीं।

 Shahid Kapoor, Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Kareena Kapoor Khan

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग उनकी शादी में उन्हें इन्वाइट किया था। हालांकि उन्हें ये याद नहीं है कि उन्हें करीना कपूर खान की शादी में बुलाया गया था या नहीं।

नेहा धूपिया के चौट शो में उन्होंने कहा- ''करीना की शादी का मुझे याद नहीं है। बहुत पहले की बात है। मुझे नहीं लगता कि मुझे बुलाया गया था।''

करीना और शाहिद ने कुछ सालों की डेटिंग के बाद 2007 में ब्रेकअप कर लिया था। 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी। उनका एक बेटा तैमूर है। शाहिद ने मीरा राजपूत से 2015 में शादी की थी। उनके दो बच्चे- मीशा और ज़ैन हैं।

शो पर शाहिद ने ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे और मीरा को तो ट्रोल किया ही जाता है, लेकिन लोग मेरे बच्चों को भी ट्रोल करने से नहीं हिचकिचाते और इस वजह से मीरा नाराज़ हो जाती है। मीरा कहती है- ''कोई ऐसा कैसे कह सकता है? क्यो वो इंसान नहीं हैं? उन्हें समझ नहीं आता कि वो बच्चों के बारे में बात कर रहे हैं।''

शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। इसे संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। ये तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन