Deepika Padukone-Ranveer Singh Reception Live: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए एक खूबसूरत पार्टी रखी है। यह दीपिका और रणवीर का तीसरा रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। इस शादी के बाद दोनों वापस लौटे और बैंगलुरू में दीपिका के मम्मी पापा ने एक खूबसूरत रिसेप्शन रखा, इसके बाद 28 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने मीडिया वालों के लिए रिसेप्शन रखा। आज का रिसेप्शन ग्रैंड है, क्योंकि बॉलीवुड जगत के नामी सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बन रहे हैं।
दीपिका और रणवीर के पहले गेस्ट के रूप में जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ पहुंच चुके हैं। इस पार्टी की थीम रेड और ब्लैक है। उसी अंदाज में जावेद और शबाना भी पहुंचे हैं। दीपिका पादुकोण भी रेड गाउन में हैं, वहीं रणवीर सिंह ब्लैक फॉर्मल में नजर आ रहे हैं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
दीपिका और रणवीर मीडिया वालों से भी मिलें।
रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड: दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड बहुत पहले ही सिलेब्रिटीज को भेजा जा चुका है। मनीषा कोइराला ने अपने ट्विटक हैंडल पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।
कटरीना को भी भेजा गया निमंत्रण: 'कॉफी विद करण 6' में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि क्या वह अपनी शादी में कटरीना कैफ को इन्वाइट करेंगी तो दीपिका ने बिना समय गवाए कहा था- नहीं, लेकिन खबरों के मुताबिक कटरीना को रिसेप्शन का इन्वाइट भेजा गया है और रणवीर ने उन्हें मैसेज भी किया है।
रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धी विनायक के दर्शन: शुक्रवार को रणवीर और दीपिका अपने-अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धीविनायक के दर्शन करने गए थे। वहां दोनों सब्यसाची की आउटफिट में नजर आए।
Also Read:
Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: मंगेतर श्लोका मेहता के साथ जोधपुर पहुंचे आकाश अंबानी, आनंद पीरामल भी आए नजर
2.0 Movie collection day 2: रजनीकांत और अक्षय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई पहुंची 38 करोड़ के पार
Latest Bollywood News