1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ

Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ

 Published : Dec 01, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 05:12 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 नवंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके पहले 30 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी थी।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 नवंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके पहले 30 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी थी। हालांकि संगीत सेरेमनी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है क्योंकि प्राइवेसी का बहुत ख्याल रखा गया है। उनके फैंस अभी तक उनकी तस्वीर भले ही न देख पाए हों, लेकिन उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ डिटेल्स जरूर बाहर आई हैं।

वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने इस संगीत सेरेमनी की बहुत तारीफ की है। आपको बता दें कि जोसेफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में भी फोटोग्राफी की थी।

Also Read: आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी

जोसेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ''वेडिंग फोटोग्राफी करते हुए 8 साल हो गए, लेकिन आज मैंने सबसे अच्छा संगीत नाइट देखा।'''

Joseph Radhik's Instagram story
Joseph Radhik's Instagram story

संगीत में ऐसा था प्रियंका का आउटफिट

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में पिंक आउटफिट और कुंदन-डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी।

निक-प्रियंका ने दिया परफॉर्मेंस

प्रियंका ने निक के लिए डांस परपॉर्मेंस दिया और निक ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक एक्ट किया। दीपिका की तरह प्रियंका भी इमोशनल होती नजर आईं। खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी 4 घंटे चली और उसमें परिणीति चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया था। कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी संगीत में परफॉर्म किया।

कई मेहमान पहुंचे जोधपुर

शुक्रवार को मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जोधपुर पहुंचे थे। वहीं, शविवार की सुबह आकाश अंबानी, उनकी मंगेतर श्लोका महेता और ईशा अंबानी के मंगेतर आनंद पीरामल भी जोधपुर पहुंचे।

Ambani Family
Ambani Family

Sholka Mehta, Akash Ambani, Anand Piramal
Sholka Mehta, Akash Ambani, Anand Piramal

अर्पिता खान शर्मा, सब्यसाची मुखर्जी, एलिजाबेथ हैमर भी उम्मेद भवन पहुंच चुके हैं।

Also Read: Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: मंगेतर श्लोका मेहता के साथ जोधपुर पहुंचे आकाश अंबानी, आनंद पीरामल भी आए नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन