A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड जावेद अख्तर ने वापस लिए सहवाग पर बोले कठोर शब्द

जावेद अख्तर ने वापस लिए सहवाग पर बोले कठोर शब्द

गुरमेहर कौर को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी हंगामा मचा हुआ है। गुरमेहर के समर्थन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी सामने आई हैं। इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय जाहिर की थी, जिसे लेकर बाद में गीतकार जावेद अख्तर ने टिप्पणी की

javed sehwag- India TV Hindi javed sehwag

मुंबई: दिल्ली विश्वविद्यायल की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी हंगामा मचा हुआ है। गुरमेहर के समर्थन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी सामने आई हैं। इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय जाहिर की थी, जिसे लेकर बाद में गीतकार जावेद अख्तर ने टिप्पणी की थी। अब इस मामले में सहवाग के खिलाफ कठोर टिप्पणी करने वाले जावेद अख्तर ने कहा है कि वह सहवाग पर की गई अपनी कड़ी टिप्पणी वापस लेते हैं। गुरमेहर कौर पर सहवाग के ट्वीट के संबंध में जावेद अख्तर ने उनकी कड़े शब्दों में निंदा की थी। अब सहवाग ने अपने उस ट्वीट पर सफाई दे दी है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, वीरेंद्र सहवाग जो बेशक एक महान खिलाड़ी हैं उन्होंने अपनी सफाई दी है कि उन्होंने एक हास्यापद टिप्पणी थी और गुरमेहर के खिलाफ नहीं तो मैं अपने कड़े शब्द वापस लेता हूं। गीतकार ने इससे पहले सहवाग को एक अनपढ़ खिलाड़ी बताया था।

हालांकि गीतकार ने क्रिकेटर गौतम गंभीर के समझदारी भरे ट्वीट की सराहना भी की जिसमें गंभीर ने कहा था कि हाल ही में हुए वाकयों से वह हताश हैं। सहवाग ने गुरमेहर की मैं एबीवीपी से नहीं डरती संबंधी टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया था। चौतरफा आलोचना के बाद सहवाग ने सिलसिलेवार ट्वीट कर सफाई दी कि उनके ट्वीट का मकसद किसी के विचारों का मजाक उड़ाना नहीं था बल्कि यह एक हास्यापद टिप्पणी थी।

शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमहर कौर ने रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद एक अभियान शुरू किया था।

Latest Bollywood News