1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: गौहर खान की इस फिल्म का ट्रेलर देखकर डर जाएंगे आप!

VIDEO: गौहर खान की इस फिल्म का ट्रेलर देखकर डर जाएंगे आप!

 Published : Mar 03, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 05:23 pm IST

बिग बॉस 7 की विनर और अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही ‘पीनट बटर’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी।

peenut butter- India TV Hindi
peenut butter

मुंबई: बिग बॉस 7 की विनर और अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही ‘पीनट बटर’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी। शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर आज यूट्यूब पर जारी किया गया है। मनु चौबे के निर्देशन में बन रही इस शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर आपके मन में कई तरह के सवाल पैदा कर देगा।

ट्रेलर में दिखाई देता है कि 18 साल का लड़का गौहर के घर आता है जिसके जूते में च्विंग गम लगा है उसे छुड़ाने के लिए वो गौहर से पीनट बटर मांगता है। गौहर जैसे ही पीनट बटर लेकर आती हैं, वो लड़का उन्हें आंटी कहकर बुलाता है और उनके हाथ से पीनट बटर का जार लेकर खाने लगता है। गौहर उस लड़के को जार लेकर वहां से जाने को कहती है लेकिन वो लड़का दो जगह दिखाई देने लगता है। एक ही लड़के को दो जगह देखकर गौहर चौंक जाती हैं।

मनु चौबे के निर्देशन में बनी ये इस शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर आपको सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। लेकिन आपको सवालों के जवाब जानने के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा, 6 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज हो जाएगी। वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक ये फिल्म एक ऐसा महिला की कहानी है जिसे नहीं पता कि उसकी जिंदगी में आगे क्या कुछ होने वाला है।

मोहित शेट्टी और सुनील थंडानी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन किया है मनु चौबे ने। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये शॉर्ट फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।

यहां देखें 'पीनट बटर' का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन