1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. आसनसोल में बेकाबू मिनीबस ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, फिर स्कूल वैन से भिड़ी; कई स्कूली बच्चे घायल

आसनसोल में बेकाबू मिनीबस ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, फिर स्कूल वैन से भिड़ी; कई स्कूली बच्चे घायल

 Published : Jul 18, 2026 11:47 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:47 am IST

आसनसोल में तेज रफ्तार मिनीबस का कहर देखने को मिला। बेकाबू मिनीबस ने पैदल यात्री को टक्कर मारते हुए एक स्कूल बस से जा भिड़ी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए।

स्कूल वैन से भिड़ी मिनीबस, कई बच्चे घायल- India TV Hindi
स्कूल वैन से भिड़ी मिनीबस, कई बच्चे घायल Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में खौफनाक सड़क हादसा की घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू मिनी ने एक स्कूल बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि मिनी बस ने पहले एक पैदल यात्री को भी टक्कर मारी है उसके बाद स्कूल बस से जा भिड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा गया कि कैसे ड्राइवर की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण चंद सेकेंड में हंसते-खेलते मासूम बच्चों की जान खतरे में आ गई। 

यात्री को टक्कर मारने के बाद स्कूल वैन से भिड़ी मिनीबस

यह पूरी घटना आसनसोल के जीटी (GT) रोड की है, एक तेज रफ्तार मिनीबस ने कथित तौर पर पहले एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इसके बाद मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल वैन से जा टकराई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों  को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और वैन में फंसे घायल बच्चों और राहगीर को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल

यह हादसा एक बार फिर ओवरस्पीडिंग और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता है। आखिर कब तक लोगों की जान इस तरह खतरे में पड़ती रहेगी? सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और प्रभावी कार्रवाई की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।

बता दें कि हाल ही में  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के गोविंदपुर रेल गेट पर ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में दो बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब स्कूली बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी ने पटरी पार करने की कोशिश की, लेकिन ये गाड़ी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। 

(रिपोर्ट- बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें-

तेज रफ्तार पिकअप ने डिलीवरी ब्यॉय को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; CCTV में दर्दनाक हादसा कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।