A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kabir Singh New Poster: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्टर, 2 महीने में रिलीज़ होगी फिल्म

Kabir Singh New Poster: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्टर, 2 महीने में रिलीज़ होगी फिल्म

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

 Kabir Singh New Poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kabir Singh New Poster

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया है। शाहिद ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ''कबीर सिंह दो महीने में 21 जून को रिलीज़ होगा।'' कियारा ने लिखा- ''मैन ऑफ एक्शन को दो महीने में सिनेमा में देखिए।''

फिल्म को संदीप वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे लीड रोल में थे। इसे भी संदीप ने ही डायरेक्ट किया था।

'कबीर सिंह' के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देखें टीजर...

फिल्म के बारे में शाहिद ने भाषा से कहा था- '''कबीर सिंह' की टीम ने मूल फिल्म की भावना को बनाए रखने की कोशिश की है। मूल फिल्म की भावना बेहद सच्ची और ईमानदार थी। मुझे लगता है कि फिल्म में सभी बातों को हू-ब-हू वैसे ही कहा गया है। यह एक किरदार की यात्रा है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरता है।''

उन्होंने कहा था, ''फिल्म की ईमानदारी दर्शकों को खुद से बांधती है। नहीं तो इस तरह की फिल्म के लिये सीमित दर्शक होते हैं। लेकिन हर वर्ग के दर्शकों ने इसे पसंद किया। अब इसे फिर से नये अंदाज में दोहराने का विचार है।''

अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की मूल भावना को बरकरार रखा ही है साथ ही इसे 'नए अंदाज' में भी पेश करने का प्रयास किया है। फिल्म एक शराबी सर्जन की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका के शादी कर लेने के बाद खुद को तबाही के रास्ते पर ले जाता है।

शाहिद ने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि किसी फिल्म की रीमेक बनाना मुश्किल प्रक्रिया है क्योंकि आप मूल फिल्म की 'नकल' नहीं बना सकते हैं। मूल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में हैदराबाद और बेंगलुरु की कहानी थी। यह 'कबीर सिंह' है, जिसमें दिल्ली और मुंबई की कहानी होगी। हो सकता है अर्जुन और कबीर भाई लगते हों लेकिन वे एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते हैं। मेरी यात्रा सिर्फ 'कबीर सिंह' की तलाश की है।

Also Read:

Video: छपाक के सेट से स्कूल गर्ल बनीं दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

आयुष्मान खुराना की बेटी वरुष्का हुई 5 साल की, एक्टर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर किया विश

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे करण जौहर और काजोल, तस्वीरें वायरल

Latest Bollywood News