1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना की बेटी वरुष्का हुई 5 साल की, एक्टर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर किया विश

आयुष्मान खुराना की बेटी वरुष्का हुई 5 साल की, एक्टर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर किया विश

 Published : Apr 21, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 04:14 pm IST

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का खुराना रविवार को 5 साल की हो गई। इस स्पेशल मौके पर आयुष्मान और ताहिरा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर विश किया।

Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap wishe daughter Varushka on her 5th birthday- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap wishe daughter Varushka on her 5th birthday Image Source : TWITTER

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का खुराना रविवार को 5 साल की हो गई। इस स्पेशल मौके पर आयुष्मान और ताहिरा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर विश किया। आयुष्मान ने तस्वीर के साथ लिखा- ''हैप्पी बर्थडे मेरा छोटा बेबी वरुष्का। उसकी बचपन की तस्वीर शेयर करना चाहता था। इतनी खुशियां लाने के लिए शुक्रिया। इसकी भी आंखे बंद हो जाती है, जब यह मुस्कुराती है मेरी तरह।''

वहीं, ताहिरा ने लिखा- ''बहुत मूल्यवान और परेशान करने वाली। हम दोनों बहुत अलग हैं। उसे ग्लिटर, पिंक, यूनिकॉर्न्स, कैंडी, फ्लॉस, क्लिप्स पसंद है, जो मेरे पास या तो नहीं है या मुझे पसंद नहीं है। फिर भी तुम मेरी हो।''

आयुष्मान और ताहिरा ने 2008 में शादी की थी। उनके दो बच्चे विराजवीर खुराना और वरुष्का खुराना हैं।

एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि वह सख्त पिता नहीं हैं। ''मैं सख्त नहीं हूं। मैं उनकी तरह बच्चा हूं। मैं उनके साथ खेलता हूं। मेरी पत्नी थोड़ी सख्त है। ज्यादातर समय मैं ट्रैवल करता हूं। यह बहुत हैक्टिक हो जाता है इसलिए मैं सख्त नहीं हो सकता। मुझे उनका दोस्त बन कर रहना होगा।''

आयुष्मान जब 29 साल के थे, तभी उनकी बेटी वरुष्का का जन्म हो गया था। यंग डैड होने पर आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''उन्हें समझ नहीं आता कि उनके आस-पास क्या हो रहा है। मेरा बेटा 5 साल का है। उसे अजीब लगता है जब दूसरे बच्चे मुझे आयुष्मान कह कर बुलाते हैं। यंग डैड होने के कई फायदे हैं। आप पिता की तरह नहीं लगते।''

आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'आर्टिकल 15' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा वह नुसरत बरुचा संग 'ड्रीम गर्ल' में भी नज़र आएंगे।

Also Read:

आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर 7 साल बाद ड्रीम गर्ल में दिखेंगे साथ

जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, काजोल सहित इस अंदाज में रेड कारपेट पर दिखे बॉलीवुड के सितारे

ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती आईं नजर, अभिषेक ने फोटो शेयर कर कहा- 'MY GIRLS'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन