Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019: जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, काजोल सहित इस अंदाज में रेड कारपेट पर दिखे बॉलीवुड के सितारे

दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019: जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, काजोल सहित इस अंदाज में रेड कारपेट पर दिखे बॉलीवुड के सितारे

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 21, 2019 10:26 am IST, Updated : Apr 21, 2019 10:32 am IST

दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019: काजोल, जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, अदिति राव हैदरी सहित बॉलीवुड के कई सितारों को देर रात दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स के दौरान देखा गया। जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए अवार्ड दिए गए।

दादासाहेब फाल्के...- India TV Hindi
दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019

दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019: काजोल, जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, अदिति राव हैदरी, अमृता राव, सुरेखा सिकरी, काजोल, उदित नारायण सहित बॉलीवुड के कई सितारों को देर रात दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड्स के दौरान देखा गया। जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए अवार्ड दिए गए।

बता दें कि शनिवार को मुंबई में दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस समारोह में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। जाह्नवी को यह अवॉर्ड धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए दिया गया।

इस मौके पर जाह्नवी कपूर पिंक कलर की साड़ी में नज़र आयीं। इस ट्रेडिशनल आउटफिट में उनको देखकर आपको श्रीदेवी की याद आ जायेगी। आप देख सकते हैं जाह्नवी इस लुक में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर की स्माइल भी बेहद प्यारी है! जाह्नवी कपूर अपने डेब्यू से पहले से ही लगातार सुर्ख़ियों में रही हैं और श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने जिस तरह से खुद को संभाला और अब जिस तरह से अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं, वो काबिलेतारीफ है!

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अपनी फ़िल्मों के अलावा अपने लुक और आउटफिट से भी चर्चा में बनी रहती हैं। और उन्हें जब भी मौका मिलता है वो साड़ी ज़रूर पहनती हैं। जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर को भी दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया! इस दौरान ईशान और जाह्नवी कपूर बेहद उत्साहित नज़र आये। 

 सुरेखा सिकरी

 सुरेखा सिकरी

अन्य कलाकारों में अपारशक्ति खुराना अमृता राव, सुरेखा सिकरी, काजोल, उदित नारायण आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे। बहरहाल, सबसे ज्यादा ध्यान इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने ही खींचा। धड़क के बाद जाह्नवी एक बायोपिक फ़िल्म के अलावा करण जौहर की फ़िल्म तख़्त में भी नज़र आयेंगी।

इशान खट्टर

इशान खट्टर

अदिती राव हैदरी

अदिती राव हैदरी

ये भी पढ़े:

ऋतिक रोशन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट

मेंटल है क्या विवाद: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

विक्की कौशल ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कैप्शन ने जीता दिल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement