A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kalank Poster: फिल्म से आलिया भट्ट का लुक आया सामने, दुल्हन बनी ऐसी आ रही हैं नज़र

Kalank Poster: फिल्म से आलिया भट्ट का लुक आया सामने, दुल्हन बनी ऐसी आ रही हैं नज़र

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' (Kalank) से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक सामने आ गया है। महिला दिवस के मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया।

Alia Bhatt in Kalank- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Alia Bhatt in Kalank

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' (Kalank) से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक सामने आ गया है। महिला दिवस के मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। फिल्म में आलिया का नाम रूप है। तस्वीर में वह दुल्हन के लिबास में सजी नज़र आ रही हैं। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं।

7 मार्च को वरुण, संजय और आदित्य का लुक सामने आया था और महिला दिवस के मौके पर आलिया के बाद माधुरी और सोनाक्षी का लुक भी शेयर किया जाएगा।

'कलंक' एक पीरियड फिल्म है, जो अप्रैल में रिलीज़ होगी। फिल्म में वरुण का नाम जफ़र, आदित्य का नाम देव चौधरी और संजय दत्ता का नाम बलराज चौधरी है।

फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर ने फिल्म का एक स्टिल शेयर किया था, जिसमें एक नाव पर एक लड़का और लड़की नज़र आ रहे हैं।

फिल्म में पहले माधुरी की जगह श्रीदेवी थीं, लेकिन उनके निधन के बाद माधुरी को फिल्म में लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय हुए हिंदू-मुस्लिम दंगों पर आधारित है।

Also Read:

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का पहला लुक हुआ आउट

फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक हुआ जारी

Latest Bollywood News