1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आपने देखी कंगना की ट्रेन-मस्ती

VIDEO: क्या आपने देखी कंगना की ट्रेन-मस्ती

कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘रंगून’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इसका एक गाना और ‘टिप्पा’ बी रिलीज हो चुका है।

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘रंगून’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इसका एक गाना और ‘टिप्पा’ बी रिलीज हो चुका है। इसमें कंगना ट्रेन में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इससे पहले फिल्म से 'ब्लडी हैल', 'ये इश्क है' और 'मेरे पिया गए इंग्लैंड' जैसे शानदार गीत रिलीज हो चुके हैं। 'टिप्पा' विशाल और गुलजार के एलिस इन वंडरलैंड के पुराने शीर्षक गीत का रीमेक है। यह गाना आपको थिरकने को मजबूर कर देगा।

इसे भी पढ़े:-

यह गाना ट्रेन में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत पर फिल्माया गया है। कंगना इस पूरे गाने में काफी खुश लग रही हैं। इसमें शाहिद कपूर भी हैं, लेकिन काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुखविंदर सिंह, रेखा भारद्वाज, सुनिधि चौहान और ओएस अरुण ने गाया है। इसके बोल गुलजार ने दिए हैं। 'रंगून' सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी एक रोमांचक त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित है।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेंमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News