1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीती की आवाज को मिली सराहना, इस सिंगर जोड़ी ने कहा जुनूनी गायिका

परिणीती की आवाज को मिली सराहना, इस सिंगर जोड़ी ने कहा जुनूनी गायिका

 Published : Feb 02, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 07:02 pm IST

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह अपनी आवाज भी दे रही हैं। परिणीति के सिंगिंग को लेकर संगीतकार जोड़ी...

parineeti- India TV Hindi
parineeti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह अपनी आवाज भी दे रही हैं। परिणीति के सिंगिंग को लेकर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर का कहना है कि वह जुनूनी गायिका हैं और अगर वह यह जारी रखती हैं तो वह संगीत की दुनिया में कमाल कर सकती हैं। फिल्म में परिणीति एक गायिका की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। सचिन-जिगर द्वारा रचित गीत आधुनिकता के साथ आत्मीय है।

इसे भी पढ़े:-

परिणीति ने जैसे ही यह गीत सुना उन्हें पसंद आया। उन्होंने लगभग दो महीने अभ्यास किया। सचिन-जिगर ने कहा, "परिणीति जुनूनी गायिका हैं और उनमें काफी ऊर्जा है, क्योंकि वह हमेशा सीखने पढ़ने के लिए तैयार हैं। हमें लगता है कि वह इस उद्योग की प्रयोगधर्मी आवाजों में से हैं और अगर वह प्रशिक्षण जारी रखती हैं तो वह अगली सिंगिंग सेंशन होंगी।"

उन्होंने कहा, "यह गीत कठिन था और सही धुन के लिए तकनीक का अधिक प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन हम कह सकते हैं कि परिणीति ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है और यह सुपरहिट होगा।"

यह गाना अगले महीने रिलीज होगा। इस फिल्म में परिणीति अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन