A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद कंगना रनौत ने कसा तंज

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद कंगना रनौत ने कसा तंज

ड्रग्स मामले में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और अब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है।

kangana deepika drugs- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर कसा तंज

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया है। इसके बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर तंज कसा है। 

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, "मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग्स के दुरुपयोग का एक परिणाम है। तथाकथित उच्च समाज के धनी स्टार बच्चे, जो उत्तम दर्जे और अच्छी परवरिश का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?? #boycottBollywoodDruggies #DeepikaPadukone"

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण और नम्रता शिरोडकर का नाम आया सामने, चैट में हुआ खुलासा

बता दें कि ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण का नाम आया सामने है। मैनेजर करिश्मा संग वॉट्सएप चैट में दीपिका बोल रही हैं, "मुझे हैश चाहिए।" दीपिका के अलावा नम्रता शिरोडकर का नाम भी सामने आया है। नम्रता, साउथ स्टार महेश बाबू की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री हैं। 

सुशांत केस Live: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण और नम्रता शिरोडकर का नाम आया सामने

करिश्मा KWAN में काम करती है। वो जया शाह की टीम में है, लेकिन दीपिका की मैनेजर है। जया की टीम में लोग अलग-अलग एक्टर्स के साथ काम करते हैं। एनसीबी ने करिश्मा, जया साहा और श्रुति मोदी को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। 

करिश्मा ने, दीपिका और रणवीर की शादी के समय रोम में तैयारियों और मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी संभाली थी।

Latest Bollywood News

Related Video