A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद संग मनमुटाव की खबरों पर बोलीं कंगना रनौत

शाहिद संग मनमुटाव की खबरों पर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘रंगून’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि...

kangana shahid Rangoon- India TV Hindi
kangana shahid Rangoon

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘रंगून’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि शाहिद और कंगना के बीच सब कुछ ठीक नही है और दोनों में मनमुटाव काफी बढ़ गया है। सुनने में तो ऐसा भी आया कि शाहिद ने कहा है कि कंगना साथ यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म है। लेकिन अब कंगना ने खुद इन खबरों को खारिज किया है।

इसे भी पढ़े:-

कंगना से जब इस संबंध में सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि, “ऐसा कुछ भी नहीं है। हम लोग बीती रात स्क्रीनिंग के समय साथ थे। उन्होंने ऐसा कुछ भी मुझसे नहीं कहा है।“ कंगना ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्हें नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी का नया चेहरा बनाया गया है।

वाडिया मूवीटोन प्राइवेट लिमिटेड ने विशाल भारद्वाज पर उनकी फिल्म ‘हंटरवाली’ का मुख्य किरदार अपनी फिल्म में लेने का आरोप लगाया है। इस फिल्म में ऑस्ट्रेलिया की स्टंटवुमन मेरी इवान (फियरलेस नाडिया) ने किरदार निभाया था। कंगना का कहना है कि फिल्म में कोई भी ऐसा किरदार नहीं है जो वास्तविक जीवन पर आधारित हो।

Latest Bollywood News