1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने जताई इस साल ऐसा होने की उम्मीद

सुष्मिता सेन ने जताई इस साल ऐसा होने की उम्मीद

 Published : Feb 24, 2017 11:52 am IST,  Updated : Feb 24, 2017 11:52 am IST

सुष्मित सेन को लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सुष जल्द ही वापसी कर सकती हैं। इससे उनके फैंस काफी खुश हैं। सुष्मिता का कहना है कि...

sushmita- India TV Hindi
sushmita

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मित सेन को लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन हाल ही में मनीला में उन्होंने मिस यूनिवर्स 2016 प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई और इसके अलावा उन्होंने डिजाइनर शशि वंगापल्ली के लिए लेक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 के रैंप पर जलवे बिखेरे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सुष जल्द ही वापसी कर सकती हैं। इससे उनके फैंस काफी खुश हैं। सुष्मिता का कहना है कि फिल्मों में उनकी वापसी से दर्शकों का खुश होना लाजिमी है। यहां '145 ऑल-डे कैफे एंड बार' के लॉन्च पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं काफी समय से यह बात कह रही हूं। अगर मैं फिल्मों में वापसी करूं, तो दर्शकों को अच्छा लगना चाहिए।"

इसे भी पढ़े:-

सुष्मिता ने कहा, "बड़े पर्दे पर मेरी वापसी पर दर्शकों का यह कहना जरूरी है कि इसे वापसी कहते हैं और हमें सुष्मिता बहुत पसंद है। आशा है कि इस साल ऐसा हो।" इस साल मनीला में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के अनुभव को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा, "यह शानदार अनुभव था। 23 साल बाद मैं वापस उसी जगह पर थी, एक निर्णायक के तौर पर। मुझे गर्व महसूस हो रहा था।"

उनकी सुंदरता के बारे में सुष्मिता ने कहा, "मुझे लगता है कि लोग उम्र को बहुत महत्व देते हैं। उम्र बढ़ना कोई नई बात नहीं है और हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है। मैं इसका आनंद लेना चाहती हूं।" हिंदी फिल्मों में वापसी से पहले सुष्मिता को बांग्ला फिल्म 'निर्बाक' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन