1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! धमकियों से परेशान स्वरा भास्कर ने लिया बड़ा फैसला

OMG! धमकियों से परेशान स्वरा भास्कर ने लिया बड़ा फैसला

 Published : Feb 24, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 01:31 pm IST

फिल्मी सितारे अपनी दिलकश अंदाज को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। लोग इनकी कुछ बातों से प्रभावित होकर इनके दीवाने हो जाते हैं। लेकिन कई बार इन्हें लोगों की आलोनाओं का भी सामना करना पड़ता है। स्वरा भास्कर भी इन्हीं आलोचनाओं से परेशान हो गईं

swara bhaskar- India TV Hindi
swara bhaskar

मुंबई: हमारे फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों, अभिनय और दिलकश अंदाज को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। दुनियाभर के लोग इनकी किसी न किसी से बात प्रभावित होकर इन हस्तियों के दीवाने हो जाते हैं। लेकिन कई बार इन्हें लोगों की आलोनाओं का भी सामना करना पड़ता है। इससे ये काफी परेशान भी हो जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इन्हीं आलोचनाओं से काफी तंग आ गई हैं। इस कारण उन्होंने एक बड़ा हैसला लिया है।

इसे भी पढ़े:-

स्वरा का कहना है कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर मुझे हर दिन गालियां मिलती हैं और तीन बार मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इसके अलावा, मेरे साथ ज्यादा गंभीर नहीं हुआ है। लेकिन 'मोना डार्लिग' देखने के बाद, मैं अपना अकाउंट डिलीट करना चाहती हूं।"

स्वरा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अविनाश दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वरा बिहार की सिंगर आरा की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें उनका लुक काफी दमदार नजर आ रहा है।

जहां एक तरफ फिल्म में स्वरा के किरदार को लेकर सभी उनकी तारीफें कर रहे हैं। वहीं हाल ही में खुद को खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने उनकी इस फिल्म को साल की सबसे बकवास फिल्म कहा है।

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जरी कर दिया गया है, जिसें दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन