1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने ’आप की अदालत’ में कहा, ‘ऑस्कर भी मिला तो मैं लेने नहीं जाऊंगी’

कंगना रनौत ने ’आप की अदालत’ में कहा, ‘ऑस्कर भी मिला तो मैं लेने नहीं जाऊंगी’

मेरे देश में, मेरे राष्ट्रपति से मुझे जो पुरस्कार मिलता है, वही मेरे लिए सबसे बड़ा है।- कंगना

oscar award - India TV Hindi
Image Source : PTI kangana ranaut aap ki adalat_ india tv

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि ये सारे अवॉर्ड फंक्शन फेक होते हैं, उनका कहना है कि अवॉर्ड शो में जाना उन्हें पसंद नहीं है। इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कंगना ने कई विस्फोटक खुलासे किए। कंगना रनौत से वहां मौजूद एक फैन ने पूछा कि आप अवॉर्ड शो में क्यों नजर नहीं आती हैं? इस बात का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, “अवॉर्ड फंक्शन एक नंबर के फ्रॉड हैं, आप लोग भी मत देखा करो। सबका ग्रुपिज्म होता है, ऑर्गनाइजर सोचते हैं कि हम पैसे बचाने के चक्कर में किस को अवॉर्ड्स देकर परफॉर्म करा ले। ऑर्गनाइजर सोचता है मुझे जो पैम्पर करेगा, मस्का लगाएगा उसे अवॉर्ड दे दूंगा। यहां फेवरिटिज्म चलता है। बहुत गलत माहौल है अवॉर्ड्स का मुझे पसंद नहीं है।’’

रजत शर्मा ने कंगना रनौत से कहा, आप सिर्फ नेशनल अवॉर्ड लेने जाती हैं, इस पर कंगना ने कहा, ’’ हां, क्योंकि इसमें TRP का कोई चक्कर नहीं होता, नेशनल अवॉर्ड  में आना है तो आओ, नहीं आना तो मत आओ, किसी को फर्क नहीं पडता।  दूरदर्शन पर आता है, टीआरपी का कोई चक्कर नहीं होता, इसलिए मुझे वहां जाना अच्छा लगता है।

रजत शर्मा ने कंगना से पूछा, कभी ऑस्कर मिलेगा तो लेने जाएंगी? इस पर कंगना ने कहा, ’’मुझे ऑस्कर का कोई क्रेज़ नहीं है, और अगर मुझे ऑस्कर मिलेगा भी तो मैं नहीं जाऊंगी। मेरे देश में, मेरे राष्ट्रपति से मुझे जो पुरस्कार मिलता है, वही मेरे लिए सबसे बड़ा है।''

बता दें, कंगना रनौत को अब तक तीन नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। सबसे पहले मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ के लिए कंगना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। उसके बाद विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आनंद एल रॉय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 2’ के लिए कंगना को एक बार फिर से बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

Latest Bollywood News