1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत: कंगना रनौत ने अवॉर्ड फंक्शन पर उठाए सवाल, कहा शो में न पहुंचो तो फोन पर मिलती थी धमकी

आप की अदालत: कंगना रनौत ने अवॉर्ड फंक्शन पर उठाए सवाल, कहा शो में न पहुंचो तो फोन पर मिलती थी धमकी

 Published : Sep 01, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 01:23 pm IST

आप की अदालत का ये दिलचस्प एपिसोड आप इस शनिवार 2 सितंबर को रात 10 बजे रजत शर्मा के साथ इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। इस शो को पुन: प्रसारण रविवार रात 10 बजे किया जाएगा।

aap ki adalat rajat sharma- India TV Hindi
kangana ranaut aap ki adalat award show_ india tv

नई दिल्ली: 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना रनौत ने निजी अवॉर्ड फंक्शन को फ्रॉड करार दिया है। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिमरन’ का प्रचार करने  इंडिया टीवी के खास शो  ‘आप की अदालत' पहुंची कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री और उससे जुड़े लोगों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। रजत शर्मा से बात करते हुए कंगना ने  पहले ऋतिक रौशन, राकेश रौशन और करण जौहर पर निशाना साधा। बाद में कंगना ने अवॉर्ड शो पर ही सवाल खड़े कर दिए। बतौर कंगना सारे अवॉर्ड शो फिक्स्ड होते हैं। कंगना ने लोगों से अपील भी की है कि ऐसे अवॉर्ड शो देखने की कोई जरूरत नहीं है। शो के नए प्रोमो में कंगना कहती दिख रही हैं, ‘’अवॉर्ड फंक्शन एक नंबर के फ्रॉड हैं, आप लोग भी मत देखा करो। ग्रुपिज्म होता है इनका, आपको पता है जो बड़े अवॉर्ड फंक्शन हैं उनमें मैं अगर न जाऊं तो मेरे पास 50-60 लोगों के फोन आते हैं। इंडस्ट्री के जो बड़े लोग हैं, ऑर्गनाइजर हैं जो, मीडिया हाउसेस हैं जो, वो धमकाते हैं, आपको बैन कर देंगे।‘’

बता दें, इससे पहले आप की अदालत के जो प्रोमो जारी हुए थे उसमें कंगना राकेश रौशन और ऋतिक रौशन पर वार तीखे हमले करती नजर आ रही थीं। कंगना ने कहा था, ‘आप इंडिया का बेस्ट क्रिमिनल वकील हायर कर रहे हो, किसलिए? उसको (ऋतिक रौशन) अपने बाप के पैसे पर इतना घमंड है, उसी की वजह से इतनी हवा में बातें करते हैं ये लोग, उसके पिताजी ने मुझे कहा, मैं इस लड़की को एक्सपोज करूंगा। एक साल हो गया है और मैं वेट कर रही हूं कि वो मुझे एक्सपोज करे।’

एक प्रोमो ने तो कंगना ने ऋतिक से पब्लिक माफी की डिमांड कर डाली थी। कंगना ने कहा था, ‘उसको यहां (आप की अदालत) बुलाइए, उससे एक-एक क्वेश्चन पूछिए, क्योंकि मैंने नोटिस नहीं भेजा था।’ कंगना ने आगे कहा, ‘इतनी बेइज्जती मैंने सही है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। रात भर मैं रोती थी, मुझे नींद नहीं आती थी। मुझे स्ट्रेस हुआ ट्रॉमा हुआ, मेंटल ट्रॉमा हुआ, इमोशनल ट्रॉमा हुआ। मेरे नाम पर उसने (ऋतिक ने) घटिया, वाहियात मेल रिलीज किए हैं। जिसे आज भी लोग गूगल करके पढ़ते हैं और चटकारे लेते हैं। इस बदतमीजी के लिए मुझे माफी चाहिए उनसे।’

बता दें, कंगना रनौत फिल्म 'फैशन', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु 2' के लिए जीत चुकी हैं। 

आप की अदालत का ये दिलचस्प एपिसोड आप इस शनिवार 2 सितंबर को रात 10 बजे रजत शर्मा के साथ इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। इस शो को पुन: प्रसारण रविवार रात 10 बजे किया जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन