मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' से नया लुक शेयर किया है। लेटेस्ट तस्वीर में कंगना रनौत साउथ इंडियन लुक में रेडी हैं। इस पोस्ट के जरिए कंगना रनौत ने अपनी हेयरस्टालिस्ट को बधाई भी दी है। कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' में उनकी हेयरस्टाइलिस्ट मारिया शर्मा को बॉलीवुड में 50 साल हो गये हैं। वो एक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जिन्होंने पिछले 50 सालों में कई मशहूर फिल्मी हस्तियां का हेयर स्टाइल किया है।
कंगना रनौत पहले भी फिल्म फैशन में उनके साथ काम कर चुकी हैं वह मारिया शर्मा को तब से जानती है। इसी वजह से कंगना ने थलाइवी के सेट पर एक केक मंगाया, ताकि इंडस्ट्री में उनके अहम् योगदान को चिह्नित किया जा सके। कंगना जो खुद महिला सशक्तिकरण में विश्वास करती हैं और काम की जगह में महिलाओं के बारे में काफी मुखर हैं। मारिया कंगना के करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आयी हैं क्योंकि वह फिल्म फैशन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और वो लम्हे जैसी कई फिल्मों में कंगना को यूनीक हेयरस्टाइल दे चुकी हैं। मारिया ने हेमा मालनी, मनीषा कोईराला, शर्मिला टैगोर जैसी उल्लेखनीय अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।
बसंत पंचमी के मौके पर बॉलीवुड में बहार, बप्पी लहरी और कुमार सानू ने की मां सरस्वती की वंदना
कंगना के लुक की बात करें तो कंगना ने मांग टीका पहना है और शिमरी मेकअप किया है। कंगना रनौत बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। थलाइवी मशहूर पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस रह चुकी स्वर्गीय जयललिता की लाइफ पर बेस्ड है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Latest Bollywood News
Related Video