1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

 Published : Jan 30, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 03:57 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए।  इसके साथ ही फैंस से फिटनेस को लेकर भी कहा। 

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार  अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के कारण छाए रहते हैं। अधिकतर फिटनेस सबंधी वीडियो शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुछ लड़को के साथ बॉलीवॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'सुबह बीच पर वॉलीबॉल खेलते इन लड़कों को ज्वाइन किया। आपको हमेशा जिम में ही एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं। मिक्स करते रहो। यह मजेदार है।'

अक्षय ने इस वीडियो के द्वारा अपने फैंस को खेल के प्रति  प्रेरित करने की कोशिश की हैं। इस वीडियो में अभी तक लाखों व्यूज आ चुके है। 

विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' का पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा ट्रेलर 

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले है। इसके अलावा वह 'लक्ष्मी बॉब' और 'प्रथ्वीराज' में नजर आएंगे। 

इन फिल्मों के अलावा अक्षय 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' में भी नजर आएंगे। 

कार्तिक आर्यन ने बताया शादी के लिए नहीं हूं तैयार, सारा अली खान ने दिया ये रिएक्शन 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन