1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' का पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा टीज़र

विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' का पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा टीज़र

 Published : Jan 30, 2020 10:43 am IST,  Updated : Jan 31, 2020 10:23 am IST

विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूत' के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

bhoot part one the haunted ship- India TV Hindi
भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप

विक्की कौशल जल्द ही हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। विक्की ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप' के दो पोस्टर्स शेयर किए हैं। फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। हॉरर फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने वाली है।

विक्की कौशल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- भय का सागर। आज से ठीक 24 घंटे बाद, कल 10 बजे भूतों की दुनिया में जाने के लिए आ जाइएगा। इस पोस्टर में विक्की चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके गले पर बहुत सारे हाथ नजर आ रहे हैं।

दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए विक्की ने लिखा- बेड के नीचे देखो, डर आपका इंतजार कर रहा है। इस पोस्टर में विक्की बेड के नीचे एक हाथ में टॉर्च पकड़े टॉय को उठा रहे हैं और उनके कंधे पर भूत का हाथ और आधा चेहरा नजर आ रहा है।

आपको बता दें फिल्म के कई पोस्टर पहले भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर विक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप को भानू प्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं करण जौहर, अपूर्वा मेहता, शशांक खैतान, हिरु यश जौहर और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 

विक्की कौशल की हॉरर फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से क्लैश होने वाली है। दोनों फिल्में 21 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन