1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने 'फिरंगी' की तीसरे चरण की शूटिंग शुरू की

कपिल शर्मा ने 'फिरंगी' की तीसरे चरण की शूटिंग शुरू की

'फिरंगी' के जरिए कपिल फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं। उनकी इस फिल्म की तीसरे चरण की शूटिंग शुरू हो गई है।

kapil- India TV Hindi
Image Source : PTI kapil

मुंबई: अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'फिरंगी' के जरिए कपिल फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं। उनकी इस फिल्म की तीसरे चरण की शूटिंग शुरू हो गई है। दिग्गज हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:

कपिल ने ट्विटर पर लिखा, "सुप्रभात..नया दिन..नई आशा..तीसरा चरण.. 'फिरंगी'।"

35 साल के कपिल शर्मा इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे। कपिल इस फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी को लेकर कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

कपिल ने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3' को जीतकर लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल वह 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। साल 2015 में कपिल शर्मा ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। 

राजीव ढींगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिरंगी' में इशिता दत्ता कपिल शर्मा के अपोजिट लीड रोल करती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News