1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर ट्रॉफी की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

ऑस्कर ट्रॉफी की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

 Published : Feb 26, 2017 11:03 am IST,  Updated : Feb 26, 2017 11:07 am IST

आज सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज ऑस्कर अवॉर्ड पाने वालों के नाम की घोषणा की जाएगी। ऑस्कर को सिनेमा और मनोरंजन का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है ऑस्कर की एक ट्रॉफी की कीमत कितनी है।

oscar 1- India TV Hindi
oscar 1

लॉस ऐंजेलिस: आज सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज ऑस्कर अवॉर्ड पाने वालों के नाम की घोषणा की जाएगी। ऑस्कर को सिनेमा और मनोरंजन का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है ऑस्कर की एक ट्रॉफी की कीमत कितनी है?

13.5 इंच लंबी और 3.8 किलो वजनी तांबे से बनी इस ट्रॉफी पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। लेकिन इस ट्रॉफी की कीमत महज दस अमेरिकी डॉलर है। जानते हैं कैसे...?  हम आपको बताते हैं, दरअसल ऑस्कर की एक ट्रॉफी बनाने में 400 अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है, लेकिन एक नियम के मुताबिक इस ट्रॉफी को नीलामी के लिए भेजे जाने से पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस को ये ट्रॉफी 10 अमेरिकी डॉलर में पेश करनी पड़ती है।

oscar 2
oscar 2

इस नियम के समर्थकों में से एक ऑस्कर विनर स्टीवन स्पीलबर्ग ने बेट्टे डेविस और क्लार्क गाबले के ऑस्कर की मूर्ति को वापस लाने के लिए 13.60 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च करने पड़े इसके बाद इन्हें वापस एकेडमी को वापस सौंपा। 2015 में आए एक अदालत के फैसले में भी इस नियम को बरकरार रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन