कलंक पहले 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल कर दी गई है। साथ ही फिल्म की टीज़र अब 12 मार्च 2019 को रिलीज होने वाला है।
फर्स्ट लुक रिलीज से एक दिन पहले करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का लुक भी शेयर कर दिया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है इसलिए समझ में नहीं आ रहा था कि ये फिल्म के कौन से कलाकार हैं, क्योंकि तस्वीर पीछे की साइड से है। धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर पोस्ट की गई है और लिखा है- कल हम 'कलंक' की दुनिया में एंटर करेंगे।
फिल्म कलंक से लगभग 20 साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। माधुरी दीक्षित से पहले यह रोल श्रीदेवी निभाने वाली थी। उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया।