1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Badla Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन में कमाए 5 करोड़

Badla Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन में कमाए 5 करोड़

 Published : Mar 09, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 12:08 pm IST

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का पहले दिन का बिजनेस सामने आ चुका है। फिल्म ने पहले 5 करोड़ की कमाई की है।

Box office collection of badla- India TV Hindi
Box office collection of badla Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) की फिल्म बदला(Badla) इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं तापसी उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक दिन हो गया है और फिल्म के पहले दिन के बिजनेस के बारे में पता चल गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पहले दिन के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की पहले दिन की कमाई के बारे में बताया है। उन्होंने ट्वीट किया- बदला ने पहले दिन में 5.04 करोड़ की कमाई की है और यह बिजनेस दूसरे-तीसरे दिन बढ़ सकता है।

लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और वह इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Badla Movie Review:

'बदला लेना जरुरी नहीं होता है लेकिन हर बार माफ कर देना भी जरुरी नहीं होता है।' सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू  की फिल्म बदला रिलीज हो गई है। बदला एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील(बादल गुप्ता) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं तापसी पन्नू(नैना सेठी) उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पहला हॉफ कहानी को बिल्डअप करने में खत्म होता है। जो कि काफी अच्छी तरीके से कहानी को बयां करता हैं। वहीं सेकेंड हॉफ में फिल्म का सस्पेंस धीर-धीरे खोला गया है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। जिसमें तापसी के सच और झूठ को दिखाया गया है। साथ ही आपको पता चलता है कि आखिर मर्डर किया किसने है। बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान ने कपड़े से छिपाया चेहरा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

आज एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे आकाश अंबानी-श्लोका मेहता, जानिए मेहंदी से लेकर शादी तक की खास बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन