1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने अपने स्विमसूट के फोटो को बताई 'बड़ी गलती', कहा- बहुत गाली पड़ी

अमिताभ बच्चन ने अपने स्विमसूट के फोटो को बताई 'बड़ी गलती', कहा- बहुत गाली पड़ी

 Published : Mar 08, 2019 12:33 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 12:33 pm IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह स्विमसूट ट्रंक्स में नज़र आ रहे थे। '

 Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह स्विमसूट ट्रंक्स में नज़र आ रहे थे। 'बदला' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें वह तस्वीर शेयर नहीं करनी चाहिए थी।

अमिताभ ने 1 फरवरी को वह तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर उनके पहले मॉरिशस ट्रिप की थी। तस्वीर में वह स्विमसूट ट्रंक्स, टी-शर्ट और सनग्लासेज में नज़र आ रहे थे।

'बदला' के प्रमोशन के दौरान जब उनके इस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ''मैंने यह तस्वीर अपलोड कर के बहुत बड़ी गलती की। जब मैं पहली बार मॉरिशस गया था तो मैं स्वीमिंग के लिए गया और वहां एक शख्स ने मेरे साथ यह तस्वीर ली थी।''

''हाल ही में उसने मुझसे अपनी पहचान कराने के लिए मुझे यह तस्वीर भेजी। इसलिए मैंने तस्वीर को अपलोड किया, जिसमें सिर्फ मैं दिख रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि उन्हें कोई लाइमलाइट मिले। फोटो डालने के बाद मुझे बड़ी गाली पड़ी।''

आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'बदला' 8 मार्च को रिलीज़ हुई है। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं।फिल्म नैना सेठी (तापसी पन्नू) की कहानी है, जिसपर अपने प्रेमी का खून करने का इल्ज़ाम है। बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) वकील हैं और नैना का आखिरी सहारा भी। फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि नैना के प्रेमी को किसने मारा। फिल्म स्पैनिश फिल्म The Invisible Guest का रीमेक है।

Also Read:

Luka Chuppi Box Office collection Day 7: कार्तिक आर्यन-कृति सैनन की फिल्म ने कमाए 50 करोड़ रुपये

Kalank Poster: फिल्म से आलिया भट्ट का लुक आया सामने, दुल्हन बनी ऐसी आ रही हैं नज़र

गोविंदा की 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगे वरुण धवन, आलिया भट्ट नहीं होंगी लीड एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन