A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर का बेटा यश दादी से हुआ नाराज, शेयर किया फैमिली वीडियो

करण जौहर का बेटा यश दादी से हुआ नाराज, शेयर किया फैमिली वीडियो

करण जौहर लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैमिली वीडियो शेयर की है।

karan johar- India TV Hindi
करण जौहर फैमिली वीडियो

लॉकडाउन के चलते सभी लोग 21 दिनों के लिए घर में ही रह रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। करण जौहर ने अपने बच्चों की एक बहुत ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें उनका बेटा यश दादी से नाराज नजर आ रहा है।

करण जौहर की शेयर की हुई वीडियो में उनके बच्चों यश और रूही के साथ मां हीरू जौहर भी नजर आ रही हैं। वीडियो में करण अपने बेटे से पूछते हैं कि वह तुम मम्मी से नाराज क्यों हो। इसपर वह मुंह फेर लेता है। जिसके बाद करण अपनी मां से पूछते हैं क्या हुआ तो वह बताती हैं मैंने उसे मेरे बाल छूने से मना कर दिया इसलिए वो नाराज हो गया है।

वीडियो में करण की मां हीरू बालों में एक हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं तो वह अपनी बेटी रुही से पूछते हैं तुम्हे मां के बाल अच्छे लग रहे हैं? इस पर रूही फट से मना कर देती हैं। करण इस पर हंसते हुए कहते हैं मुझे भी अच्छे नहीं लग रहे हैं।

वीडियो में जहां यश गुस्सा नजर आ रहे हैं तो वहीं रूही अपनी ही मस्ती में लगी हुई हैं। करण ने इससे पहले भी बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए वीडियो शेयर की थी। करण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उनके बेटे यश बता रहे थे कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए क्या करें।

कोरोना वायरस: करण जौहर, तापसी पन्नू ने लिया डेली वेज वर्करों की मदद का संकल्प

करण जौहर ने भी शुरू किया घर पर वर्कआउट करना, कटरीना कैफ ने घर में लगाआ झाड़ू

Latest Bollywood News