करण जौहर ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, जया बच्चन-शर्मिला टैगोर हुईं शामिल
फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपनी मम्मी हीरू जौहर (Hiroo Johar) के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। हीरू जौहर सोमवार को 76 साल की हो गईं।


होस्ट करण जौहर ने कैजुअल पहना था, वहीं उनकी मम्मी हीरू ग्रीन सूट में नज़र आईं। करण ने केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है, जिसमें वह अपनी मम्मी को किस करते नज़र आ रहे हैं।
पार्टी के एक वीडियो में हीरू अपना बर्थडे स्पीच देती नज़र आ रही हैं। वह करण को दो बार उनकी स्पीच सुनने के लिए कहती हैं क्योंकि वह दोस्तों से बात करने में बिज़ी थे।
रविवार की रात रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा, करण के घर जाते दिखे थे। दोनों हीरू को बर्थडे विश करने पहुंचे थे।
पिछले साल करण ने अपनी मम्मी के 75वें जन्मदिन पर बड़ी पार्टी दी थी।
Also Read:
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक
NOTEBOOK Song Out: सलमान खान का गाया गाना 'मैं तारे...' हुआ रिलीज