1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

 Published : Mar 18, 2019 01:53 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 01:54 pm IST

वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त स्टारर कलंक का नया गाना घर मोहे परदेसिया आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आलिया और माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक है। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि इस गाने में माधुरी गाना गाते नजर आएंगी और आलिया डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के बीच में वरुण भी दिखाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट एंड माधुरी...- India TV Hindi
आलिया भट्ट एंड माधुरी दीक्षित Image Source : YOUTUBE

वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त स्टारर कलंक का नया गाना घर मोहे परदेसिया आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आलिया और माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक है। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि इस गाने में माधुरी गाना गाते नजर आएंगी और आलिया डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के बीच में वरुण भी दिखाई दे रहे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और वैशाली माडे ने गाया है। म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रेमो डिसूजा ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। गाना रिलीज होते ही इस व्यू 1.60 लाख के पास पहुंच चुके हैं।

गाने के बोल शानदार हैं। 'घर मोरे परदेसिया' की शुरूआत में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सीन असरदार हैं। आलिया-माधुरी पर फिल्माया गया ये सॉन्ग ऐतिहासिक बनने से चूक गया है। इससे पहले आए आइकॉनिक सॉन्ग पिंगा, डोला रे डोला, दीवानी-मस्तानी जैसी मधुरता और भव्यता इसमें नदारद दिखी। नीचे देखें गाना।।।

मालूम हो आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी कलंक में चौथी बार दिखेगी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से दोनों ने एक साथ बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उनकी सुपरहिट जोड़ी को ''बद्रीनाथ की दुल्हनिया'' और ''हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'' में देखा गया। दोनों स्टार्स कलंक में फिर साथ आकर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं।

कलंक में आलिया ''रूप'' और वरुण ''जफर'' के रोल में दिखेंगे। अनुमान है कि फिल्म की कहानी इन दोनों किरदारों की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमेगी। मूवी का प्लॉट हिंदू-मुस्लिम एंगल पर बेस्ड बताया जा रहा है।

अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी कलंक में वरुण-आलिया के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। अभी तक मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। इसे साल 2019 की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन