1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Mar 18, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 04:37 pm IST

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दोनों बच्चे आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। आर्यन अपने सीरियस इंटेंस लुक के लिए जाने जाते हैं।

Aryan Khan- India TV Hindi
Aryan Khan Image Source : íNSTAGRAM

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दोनों बच्चे आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। आर्यन अपने सीरियस इंटेंस लुक के लिए जाने जाते हैं। आर्यन फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रहे हैं और वह फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फ्रांस हॉलिडे की तस्वीरें शेयर की, जो वायरल हो गई हैं।

आर्यन ने तीन तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बर्फ के बीच में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज जैकेट और ब्लैक डेनिम पहना हुआ है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया- Narcos.

आर्यन इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उनके 9 लाख 75 हज़ार फॉलोअर्स हैं और वह 384 लोगों को फॉलो करते हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मम्मी गौरी खान, छोटे भाई अबराम खान और उनके दोस्तों की तस्वीरें मिल जाएंगी।

आर्यन यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफॉर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। शाहरुख से जब आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- ''आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहता, वह फिल्में बनाना चाहता है, डायरेक्टर बनना चाहता है। वह इसके लिए यूएस में ट्रेनिंग ले रहा है।''

शाहरुख अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आर्यन और सुहाना की तस्वीर शेयर की थी।

आर्यन भले ही एक्टर न बनना चाहते हों, लेकिन सुहाना को एक्टिंग में बहुत दिलचस्पी है। सुहाना के बारे में शाहरुख ने कहा था- ''मेरे बेटे और बेटी को एक्टर बनने के लिए ग्रूम नहीं किया गया है। सुहाना को एक्टिंग का शौक है। 6 महीने में वह स्कूल खत्म कर के किसी संस्थान में 3-4 साल के लिए एक्टिंग सीखने जाएगी। आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहता, वह फिल्में बनाना चाहता है, डायरेक्टर बनना चाहता है। वह इसके लिए यूएस में ट्रेनिंग ले रहा है। अबराम का मुझे नहीं पता। वह इतना गुड लुकिंग है कि वह रॉक स्टार बन सकता है।''

Also Read:

Nach Baliye 9: एक्स-कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव साथ आएंगे नज़र?

कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

Hello! hall of fame awards 2019: रणवीर, कैटरीना, सोनम, जाह्नवी, जानें किस-किस स्टार की झोली में गए अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन