1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: एक्स-कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव साथ आएंगे नज़र?

Nach Baliye 9: एक्स-कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव साथ आएंगे नज़र?

 Published : Mar 18, 2019 04:01 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 04:01 pm IST

'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) जल्द शुरू होने वाला है और खबरों के मुताबिक इस बार एक्स कपल्स साथ नज़र आएंगे। मेकर्स ने कई टीवी कपल्स को अप्रोच किया है, जो अब साथ नहीं हैं।

Urvashi Dholakia, Anuj Sachdeva- India TV Hindi
Urvashi Dholakia, Anuj Sachdeva Image Source : INSTAGRAM

'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) जल्द शुरू होने वाला है और खबरों के मुताबिक इस बार एक्स कपल्स साथ नज़र आएंगे। मेकर्स ने कई टीवी कपल्स को अप्रोच किया है, जो अब साथ नहीं हैं। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम 'कसौटी जिंदगी के' की कोमोलिका यानि उर्वशी ढोलकिया का है। उन्हें उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ शो में आने का न्यौता दिया गया है। हालांकि उन्होंने अभी हां नहीं कहा है।

साल 2011 में अनुज और उर्वशी के रोमांस के काफी चर्चे थे। हालांकि उन्होंने कभी अपने अफेयर को स्वीकार नहीं किया था। वह हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त कहते थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज के पेरेंट्स उर्वशी को अपनाने को तैयार नहीं थे क्योंकि उर्वशी उम्र में अनुज से बड़ी थीं और दो बच्चों की मां भी थीं। इसके बाद दोनों ने ब्रेक अप कर लिया था। हालांकि पिछले साल जनवरी में दोनों को प्रो कबड्डी लीग में साथ देखा गया था। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, अनुज ने उर्वशी को उनके बर्थडे पर सरप्राइज भी दिया था, जब वह अपने घर पर एकता कपूर, मधुरिमा तुली, अंजु महेंद्रू, विशाल आदित्य सिंह और सुमोना चक्रवर्ती के साथ जन्मदिन मना रही थीं।

'नच बलिए 9' की बात करें तो जेनिफर विंगेट शो होस्ट कर रही हैं। सुनील ग्रोवर भी उनके साथ होस्ट के रूप में नज़र आ सकते हैं। जज की लिस्ट में शाहिद कपूर-मीरा कपूर, मलाइका अरोड़ा-अरबाज़ खान, टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी का नाम सामने आ रहा है।

Also Read:

कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

शशि कपूर की 81वीं बर्थ एनीवर्सरी: अपने जमाने का सबसे रोमांटिक हीरो पत्नी की डेथ पर फूट-फूटकर रोया था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन