करीना कपूर खान की बिना मेकअप की तस्वीर वायरल, लोगों ने कहा- उम्र दिखने लगी
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिछले कुछ दिनों से इटली के टस्कनी में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ हॉलिडे मना रही हैं।

आपको बता दें कि करीना जल्द लंदन में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान हैं। करीना, इरफान के साथ पहली बार काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
सैफ भी लंदन में अपनी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग करेंगे। करीना अपनी शूटिंग खत्म कर सैफ की शूटिंग के लिए भी वहां रुकेंगी।
आपको बता दें कि करीना ने कुछ समय पहले ही 'गुड न्यूज़' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आएंगी। 'तख्त' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर भी हैं।
करीना 'डांस इंडिया डांस' से बतौर जज टीवी में अपना डेब्यू भी करेंगी। लंदन से लौटकर वो इस शो की शूटिंग शुरू करेंगी।
Also Read:
अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी और प्रोड्यूसर शीतल जैन का 77 साल की उम्र में निधन
Bharat Box Office Collection: तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूकी सलमान खान की फिल्म