1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bharat Box Office Collection: तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूकी सलमान खान की फिल्म

Bharat Box Office Collection: तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूकी सलमान खान की फिल्म

 Published : Jun 08, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 12:26 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का तीसरे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से चूक गई है।

Bharat Box office collection Day 3- India TV Hindi
Bharat Box office collection Day 3 Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म भारत(Bharat) लोगों को बेहद पसंद आ रही है। ईद के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। भारत के तीसरे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूक गई है।

फिल्म के बिजनेस की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया- तीसरे दिन भी भारत की कमाई अच्छी है। फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और तीसरे दिन 22.20 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने इंडिया में टोटल 95.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

Bharat Movie Review:

''To all the fathers who are heroes, And to all the mothers who are superheroes'' उन पिताओं के लिए जो हीरो हैं और उन माताओं के लिए जो सुपरहीरोज हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' की यह टैगलाइन है। 

कहानी: फिल्म 'भारत' की शुरुआत होती है साल 2010 से, जहां भारत (सलमान खान) अपनी जिंदगी के 70वें साल में हैं और पुरानी दिल्ली में रह रहे हैं। भारत (सलमान खान) हर साल अपना जन्मदिन मनाने अटारी स्टेशन पर जाता है और ट्रेन के साथ दौड़ते हुए केक काटकर यह दिन सेलिब्रेट करता है। इसके पीछे की क्या कहानी है ये बताने के लिए फिल्म हमें फ्लैशबैक में ले जाती है, जहां 1947 में लाहौर के मीरपुर गांव में भारत अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। हालात खराब होते हैं और बंटवारे के वक्त वो अपनी मां, छोटी बहन और छोटे भाई के साथ हिंदुस्तान आ जाता है लेकिन उसके पिता और छोटी बहन गुड़िया वहीं रह जाते है। उस वक्त उसके पिता (जैकी श्रॉफ) उससे वादा लेते हैं कि वो अपने परिवार की देखभाल करेगा। इस वादे के साथ और पिता की तमाम अच्छी बातों के साथ भारत हिंदुस्तान आता है।

Also Read:

अवंतिका से चल रही तलाक की खबरों पर इमरान खान ने इस तरह किया रिएक्ट

सिर्फ कार्तिक आर्यन ही नहीं ये एक्टर भी हैं अनन्या पांडे को पसंद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन