1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने चाइनीज़ फैन को किया हग, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान ने अपने चाइनीज़ फैन को किया हग, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 07, 2019 07:05 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 07:05 am IST

सलमान खान अपने चाइना के फैन से मिले हैं जिसे हग करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में सलमान खान की फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ  की फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। सलमान के चीन में फैन्स को उनकी फिल्में बहुत पसंद आती हैं। सलमान खान अपने चीन के फैन से मिले हैं जिसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सलमान अपने चाइनीज फैन से मिले हैं और उन्हें हग कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- Fan From China.

सलमान खान अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। जब भी समय मिलता है। सलमान खान अपने फैन्स से जरुर मिलते हैं।

सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान, कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आए हैं। वह 18 साल के जवां से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के किरदार में नजर आए हैं।

Also Read:

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के अपोजिट ये एक्टर आएंगे नजर

आरती छाबरिया अगले महीने मंगेतर विशारद बीडेसी से करेंगी शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन