1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अवंतिका से चल रही तलाक की खबरों पर इमरान खान ने इस तरह किया रिएक्ट

अवंतिका से चल रही तलाक की खबरों पर इमरान खान ने इस तरह किया रिएक्ट

 Published : Jun 08, 2019 10:59 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 11:02 am IST

इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों तलाक लेने वाले थे। जिसपर इमरान ने रिएक्ट किया है।

Imran khan and Avantika malik- India TV Hindi
Imran khan and Avantika malik Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान के भांजे इमरान खान काफी दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik)के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इस पर अभी तक इमरान और अवंतिका दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया था। अब इस पर इमरान ने जवाब दिया है।

हाल ही में इमरान खान एक इवेंट में गए थे। जहां उन्होंने पैपराजी के लिए पोज़ किया। इस दौरान इमरान से तलाक की खबरों के लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर इमरान खान ने जवाब दिया- आप लोग इवेंट में इस तरह के सवाल कैसे कर सकते हैं? इसके बाद मुस्कुराते हुए वहां से चले गए।

आपको बता दें कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थी इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। जिसकी वजह से अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने घर वापिस आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मनमुटाव को दूर करने के लिए परिवार वालों को कोशिश करनी पड़ रही है। इसी बीच अवंतिका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे से खान हटा दिया है।

अवंतिका की मां ने अपनी बेटी के तलाक पर जवाब दिया था। अवंतिका की मां ने कहा- यह बात सही है कि दोनों के बीच मतभेद है और इसे जल्द ही सुलझा भी लिया जाएगा। मगर यह नहीं की दोनों तलाक ले रहे हैं।

आपको बता दें इमरान खान और अवंतिका की शादी को 8 साल हो गए हैं दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Also Read:

सिर्फ कार्तिक आर्यन ही नहीं ये एक्टर भी हैं अनन्या पांडे को पसंद

दीपिका सिंह ओडिसी डांस वीडियो शेयर करने पर हुईं थी ट्रोल, अब दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन