सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) लंबे समय से सीरियल से गायब थी। उन्होंने एक बार फिर एकता कपूर के सीरियल 'कवच 2' से वापसी की है। दीपिका के फैन उनकी छोटे पर्दे पर वापसी से बहुत खुश है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्रियन ड्रेस में ओड़िसी डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।
Related Stories
दीपिका ने वैनिटी वैन में डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। उन्होनें वीडियो शेयर कते हए लिखा- आध्यात्मिक सुबह #odissi #choreography #Gurukelucharanmohapatra सुबह बेहद ही सुदंर बन गई जब कवच केमहाशिवरात्रि के शूट के बीच में से कुछ समय निकालकर ओडिसी डांस की प्रैक्टिस की.”
वीडियो शेयर करने के बाद दीपिका की उनके फैन्स ने तारीफ करना शुरू कर दिया था। तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि डांस करना बंद कर दो।
एक यूजर ने कहा- डांस करना बंद कर दें। आप बहुत बुरा डांस करती हैं। 15 साल तक बेसिक ओड़िसी डांस की प्रैक्टिस करो उसके बाद इसे परफार्म करना। प्लीज इस कला का अपमान मत करो।

दीपिका ने इसका जवाब देते हुए कहा- आपके बहुमून्य फीडबैक के लिए शुक्रिया मैम लेकिन मैं पिछले 5 साल से ओड़िसी डांस कला प्रैक्टिस कर रही हूं और इसकी पूजा करती हूं और आगे भी करती रहूंगी। सही कहा गया है प्रैक्टिस से ही इंसान परफेक्ट बनता है और वीडियो में साफ तौर पर मेंशन किया गया है कि यह प्रैक्टिस वीडियो है। आशा करती हूं आपका दिन अच्छा जाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर ने दीपिका सिंह को 'कवच 2' में इसलिए लिया है क्योंकि वह ट्रेंड डांसर हैं। फैन्स उनकी डांस परफार्मेंस देखते रहते हैं। कवच के पहले सीजन में मोना सिंह और विवेक दहिया थे लेकिन इस बार दीपिका सिंह, नमिक पॉल और विन राणा अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
Also Read:
हिना खान और प्रियांक शर्मा का रोमांटिक गाना जल्द होगा रिलीज, सामने आईं नई तस्वीरें