1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 के कॉन्टेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक, अंकिता लोखंडे से चंकी पांडे तक ये सेलिब्रिटीज आएंगे नजर

Bigg Boss 13 के कॉन्टेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक, अंकिता लोखंडे से चंकी पांडे तक ये सेलिब्रिटीज आएंगे नजर

 Published : Jun 08, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 06:23 am IST

बिग बॉस 13 की कॉन्टेस्टेंट लिस्ट लीक हो गई है। अंकिता लोखंडे, चंकी पांडे से लेकर कई सितारे नजर आने वाले हैं।

Bigg Boss 13 contestant list- India TV Hindi
Bigg Boss 13 contestant list Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) का शो बिग बॉस 13(Bigg Boss 13) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सभी इन दिनों यह जानने में लगे हुए हैं कि इस साल बिग बॉस के घर में कौन से सेलिब्रिटी एंट्री करने वाले हैं। इस साल बिग बॉस के घर में कोई भी कॉमन व्यक्ति नजर नहीं आने वाला है।

चैनल ने अभी तक कंटेस्टेंस की लिस्ट जारी नहीं की है। मगर यह बता दिया है कि शो में बॉलीवुड और टेलीविजन दोनों इंडस्ट्री के सितारे नजर आने वाले हैं। अंकिता लोखंडे, चंकी पांडे, सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। शो के लिए 23 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आईबीटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 23 में 13 कॉन्टेस्टेंट को 30 जुलाई के बाद साइन कर लिया जाएगा। बहुत से सेलिब्रिटीज का नाम सामने आने के बाद उनसे शो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ मना कर दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले कुछ नहीं बता सकते हैं।

आपको इन 23 कांटेस्टेंट के नाम बताते हैं:

ज़रीन खान

चंकी पांडे
राजपाल यादव
वरीना हुसैन
देबोलीना भट्टाचार्जी
अंकिता लोखंडे
राकेश वशिष्ठ
माहिका शर्मा
डैनी डी
जीत
चिराग पासवान
विजेंद्र सिंह
राहुल खंडेलवाल
हिमांश कोहली
महिमा चौधरी
मेघना मलिक
महाक्षय चक्रवर्ती
दयानंद शेट्टी
फैजी बू
ऋतु बेरी
सोनल चौहान
फाजिलपुरिया राहुल यादव
सिद्धार्थ शुक्ला

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ही शो को होस्ट करने जा रहे हैं। शो सितंबर में शुरू होगा और इसका फिनाले जनवरी 2020 में होगा। 

Also Read:

दीपिका सिंह ओडिसी डांस वीडियो शेयर करने पर हुईं थी ट्रोल, अब दिया मुंहतोड़ जवाब

हिना खान और प्रियांक शर्मा का रोमांटिक गाना जल्द होगा रिलीज, सामने आईं नई तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन