A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की ‘सुल्तान’ देखने के बाद कैट ने किया ऐसा काम

सलमान की ‘सुल्तान’ देखने के बाद कैट ने किया ऐसा काम

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। अगर हम कैटरीना कैफ की बात करें तो वह सलमान की इस फिल्म देखने के बाद...

kat- India TV Hindi
kat

नई दिल्ली: सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी वक्त से उत्सुकता बनी हुई थी। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने इसे खूब सराहा। इतना ही फिल्म हमारे बॉलीवुड सितारों से भी इसे खूब प्रशंसा हासिल हुई है। खासकर अगर हम कैटरीना कैफ की बात करें तो वह सलमान की इस फिल्म की मानों दीवानी हो गई हैं। कैट को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इसे अब 2 बार देख लिया है और वो भी लगातार एक के बाद एक शो।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में आई खबरों के अनुसार मुंबई के यशराज स्टीडियोज में सुल्तान की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। कैट भी इस मौके पर मौजूद थीं। वह अपने दोस्त और निर्देशक करण जौहर के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कैटरीना जब फिल्म देखकर बाहर निकली तो वह काफी खुश नजर आ रही थीं। उनके चेहरे से यह तो साफ पता चल रहा था कि उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। लेकिन किसी को भी इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा कि वह दोबारा इसे देखने के लिए पहुंच जाएंगी और वो भी इतनी जल्दी। ऐसा पहली बार हुआ है जब कैट किसी की फिल्म देखकर इतनी ज्यादा खुश हुईं कि दोबारा स्क्रिनिंग देखने के लिए पहुंच गईं।

पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कैट और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद उनके और सलमान खान के बीच नजदीकियां एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। सलमान और कैटरीना का हाल ही में बाबा सिद्दीकी द्वारा आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में एक दूसरे से आमना-सामना हुआ था।

Latest Bollywood News