A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने प्रमोशन के दौरान कहा कि वह दीपिका पादुकोण की यह फिल्म करना चाहती हैं।

katrina kaif and deepika padukone- India TV Hindi
katrina kaif and deepika padukone

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत(Bharat) के प्रमोशन में बिजी हैं। वह फिल्म में 'मैडम सर' कुमुद रैना का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान(Salman khan) नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों फिल्म से जुड़ी कई बातों के बारे में भी बता रहे हैं। इसी बीच कैटरीना ने बताया वह दीपिका पादुकोण की कौन-सी फिल्म करना चाहती हैं।

हाल ही में जब कैटरीना कैफ से उनके बॉलीवुड में करियर और किस तरह के रोल करना चाहती हैं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- वह अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण की भी तारीफ की और कहा-वह मेघना गुलजार की 'छपाक' जैसी फिल्में करना चाहती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कैटरीना ने 'जीरो' में अपने रोल बबीता कुमारी के बारे में बात की। कैटरीना को इस किरदार के लिए बहुत तारीफ मिली थी। उन्होंने कहा- आज मैं बबीता कुमारी को एक किरदार मानती हूं जो महत्वपूर्ण नहीं है। मैं कुमुद को हीरोइक किरदार के रुप में देखती हूं। अगर कल मुझे दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक जैसा किरदार मिलता है तो मैं वह जरुर करुंगी।

उन्होंने कहा- लेकिन जो ऑफर हो रहा है और आप क्या करना चाहते हैं में से चुनना होता है। मैं मजबूत किरदार चुनती हूं और जो मेरे लिए सही हो। मगर इसका यह मतलब नहीं है कि मैं फीमेल सेंट्रिक फिल्में ही करना चाहती हूं। यह अपने आप ही आपके किरदार को अच्छा बना देते हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

Latest Bollywood News