कियारा आडवाणी का ट्विटर अकांउट हुआ हैक, फैंस को इस तरह किया सावधान
कियारा आडवाणी का ट्विटर अकांउट हुआ हैक, फैंस को इस तरह किया सावधान
IANS
Published : Oct 10, 2019 04:33 pm IST, Updated : Oct 10, 2019 04:44 pm IST
इसके कुछ महीने पहले 'कबीर सिंह' में कियारा के सह-कलाकार शाहिद कपूर के साथ भी इस तरह की घटना घट चुकी है।
Kiara Advani
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। कियारा ने अपने फैंस को इस बाबत सावधान भी किया। कियारा से पहले कई बॉलीवुड एक्टर्स के ट्विटर अकाउंट को भी हैकर्स हैक कर चुके हैं।
कियारा ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरा ट्विटर अकांउट हैक हो गया है। हम इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। पोस्ट किए गए किसी अनावश्यक और उल्टे-सीधे ट्वीट को नजरअंदाज करें।"
इसके कुछ घंटे बाद कियारा ने फिर से अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए कहा कि उनके ट्विटर अकांउट से भेजे गए किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि उनका अकांउट अभी भी हैक्ड है और वह लिंक उनकी ओर से नहीं भेजा गया है।
इसके कुछ महीने पहले 'कबीर सिंह' में कियारा के सह-कलाकार शाहिद कपूर के साथ भी इस तरह की घटना घट चुकी है, उनके भी ट्विटर अकांउट को हैकर्स ने हैक कर लिया था। इनके अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन और गायक अदनान सामी भी हैकिंग की इस परेशानी को झेल चुके हैं।