मुंबई: अमिताभ बच्चन का गाना जुम्मा... चुम्मा दे दे आने खूब सुना होगा, ‘हम’ फिल्म के इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ किमी काटकर नजर आई थीं। साल 1991 में रिलीज इस फिल्म के बाद किमी काटकर कुछ ही फिल्मों में नजर आईं, उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज हम आपको उनकी लेटेस्ट तस्वीरें दिखाने वाले हैं, साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें भी हम आप तक पहुंचाएंगे।
ग्लैमर की दुनिया से अलग होने के बाद किमी काटकर का लुक बिल्कुल बदल गया। उन्हें पहचानना अब काफी मुश्किल है। किमी ने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म पत्थर दिल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सह अभिनेत्री के रोल में थीं। इसके बाद उन्होंने उसी साल फिल्म टार्जन में काम किया। उस फिल्म में किमी ने काफी बोल्ड दृश्य दिए थे। उन बोल्ड दृश्यों के लिए किमी को आज भी याद किया जाता है।
टार्जन के अलावा किमी ने 'वर्दी', 'दरिया दिल', 'मर्द की जुबां', 'मेरा दिल', 'गैर कानूनी' 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'शेरदिल', 'ज़ुल्म की हुकुमत' जैसी फ़िल्मों में भी काम किया। उनकी खूबसूरती और बिंदाज अंदाज लोगों को खूब पसंद आता था। अमिताभ के साथ उनका गाना जुम्मा चुम्मा खूब हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इसके बाद किमी ने फिल्में करनी कम कर दीं, धीरे-धीरे उन्हें ऑफर मिलने भी बंद हो गए। आखिरी बार उनकी फिल्म हमला साल 1992 में रिलीज हुई थी। हाल ही में वो कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ नजर आईं।
किमी ने प्रोड्यूसर शांतनु श्योरे से शादी की थी, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया जाकर रहने लगी। अब वो पुणे में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं।