A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: इस बार बिग बॉस के घर में हैं कुछ अलग, जानिए

Bigg Boss 10: इस बार बिग बॉस के घर में हैं कुछ अलग, जानिए

बिग बॉस घर की थीम आधुनिक भारतीय महल होगी। घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बड़े बड़े कंदीलों से की गई है। यह घर महाराष्ट्र के लोनावला में है। जानिए इस घर के बारें में और..

bigg boss house- India TV Hindi
bigg boss house

मुंबई: सलमान खान की होस्टिंग वाला लोकप्रिय रियलिटी टेलिविजन शो 'बिग बॉ़स' का 10वां पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन आज दर्शकों इंतजार खत्म होने जा रहे है। बिग बॉस का 10वां सीजन पिछले 9 सीजन से बेहद खास है। इस बार बिग बॉस के घर के दरवाजे मशहूर हस्तियों के अलावा आम आदमी के लिए भी खोले गए हैं।

ये भी पढ़े-

इस बार बिग बॉस घर की थीम आधुनिक भारतीय महल होगी। घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बड़े बड़े कंदीलों से की गई है। यह घर महाराष्ट्र के लोनावला में है। इसे निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है। इस शो की मेजबानी सलमान खान करेंगे और इस बार शो के प्रतिभागियों में सेलिब्रिटियों के साथ-साथ आम लोग भी होंगे।

घर में होगे केवल 7 बेड
इस बार शो में बेडरूम में केवल सात लोगों के लिए बिस्तर उपलब्ध होंगे। इसमें चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे। कन्फेशन रूम भी शाही अंदाज का है जिसमें हॉट सीट राजा के सिंहासन जैसी बनाई गई है।

नियम तोड़ने वालों को मिलेगी सजा
इस घर में आने वाले सभी लोगों को नियम का पालनि करना होगा। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसे घर के अंदर बनी जेल में जाना होगा।

Latest Bollywood News