1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: ये 6 सेलिब्रिटी हैं शामिल, लांच होने से पहले केआरके ने किया प्रतियोगियों के नाम लीक

Bigg Boss 10: ये 6 सेलिब्रिटी हैं शामिल, लांच होने से पहले केआरके ने किया प्रतियोगियों के नाम लीक

 Published : Oct 16, 2016 08:56 am IST,  Updated : Oct 16, 2016 10:36 am IST

अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केआरके यानी कमल खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। वह इसलिए नहीं आए कि उन्हें फिर किसी के बारें में भड़काऊ बयान देने के कारण नहीं बल्कि बिग बॉस 10 में भाग लेने वाले प्रतियोगिओं की लिस्ट...

bigg boss 10- India TV Hindi
bigg boss 10

नई दिल्ली: अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केआरके यानी कमल खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। वह इसलिए नहीं आए कि उन्हें फिर किसी के बारें में भड़काऊ बयान देने के कारण नहीं बल्कि बिग बॉस 10 में भाग लेने वाले प्रतियोगिओं की लिस्ट एक वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक कर दी। इस वीडियो में कमल ने अपने नए-नए अंदाज में प्रतियोगियों के नाम बताएं। जिसमें 6 सेलिब्रिटी और 14 आम लोग है। जानिए इस लिस्ट के बारें में।

ये भी पढ़े-

करन मेहरा

करण मेहरा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में नैतिक के रुप में दर्शकों के सामने आए थे। हाल में ही उन्होंने शो छोड़ा है। अब वह जल्द ही बिग बॉस में नजर आने वाले है।

वीजे बानी
MTV Roadies से फेमस हुई थीं। यह अपनी फिट बॉडी के कारण दर्शेकों के नजरों में आई थी।

राहुल देव
बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर नजर आते हैं। यह ज्यादातर एक विलेन के रुप में ही नजर आते है।

गौरव चोपड़ा
छोटे पर्दे के स्टार हैं और यह ‘नच बलिए’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

रोहन मेहरा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्ष के किरदार में दर्शकों को खूब पसंद आए। अब ये आपको जल्द ही बिग बॉस सीजन 10 में देखेंगे।

लोपामुद्रा राउत
यह एक मॉडल है। साथ ही महाराष्ट्र राज्य से ब्यूटी क्वीन रह चुकी है। इस बार बिग बॉस सीजन 10 में नजर आने वाली हैं।

इसके साथ ही 14 आम लोग भी है। इन आम लोगों के नाम नितिभा कौल, आकांक्षा शर्मा, लोकेश कुमारी, मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी, ओम स्वामी, नवीन प्रकाश, प्रमोद दहिया, काजोल त्यागी, निखिल मेहता, फिरोज खान, देवेन्द्र सिंह, रुचिका सिंह और मंदिरा सिंह है।

इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे है। कल ही सलमान खान ने ट्विटर में बिग बॉस के घर की पहली झलक शेयर की थी। आज रात से इस सीजन की शुरुआत हो रही है।

देखे वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन